Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में आवारा कुत्तों ने घुरड़ को दौड़ाया, घुरड़ न्यू पालिका मार्किट में घुसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वन विभाग को सूचित कर घुरड़ को इलाज के लिए सुरक्षित जू पहुंचाया

कमल जगाती
नैनीताल
। उत्तराखण्ड के नैनीताल में सवेरे एक घुरड़ न्यू पालिका मार्किट में घुस आया जिसके पीछे आवारा कुत्ते पड गए। स्थानीय दुकानदारों ने घुरल को कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचित कर घुरड़ को इलाज के लिए सुरक्षित जू पहुंचवाया।
नैनीताल में बुधवार सवेरे मल्लीताल की न्यू पालिका मार्किट में एक घायल घुरड़ आ गया। माँ नयना देवी मंदिर के पीछे की पालिका बाजार में पहुंचे घुरल के पीछे कुछ अवारा कुत्ते पड गए। असहाय वन्यजीव को देखकर स्थानीय लोगों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और वन विभाग को सूचित किया। कुछ समय तक युवकों ने घुरड़ को सुरक्षित रखने के लिए दोबोचे रखा। उन्होंने बाद में उसे शांत करने के लिए उसकी आँखों में रुमाल डाल दिया। कुछ समय बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घुरड़ को एक कट्टे में डाल दिया।
विभागीय कर्मचारी घुरड़ को उपचार देने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उच्च स्थलीय वन्यजीव विहार ले गए। राजभवन रोड के जंगल से लगी पालिका बाजार में पहले भी गुलदार व अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी देखी गई है। आज सवेरे इस घुरल के पहुंचने के बाद युवाओं में कौतूहल का माहौल बन गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement