Report by : CWN Desk
Published at :
शादी से कार में लौट रहे 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

बरेली-नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा, कुछ लोगों की शिनाख्त नहीं हुई
हल्द्वानी।
बरेली नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। शादी से लौट रहे आठ लोगों की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद कार का सेंट्रल लॉक खुल नहीं पाया और जिसके बाद कार सवार सभी लोग अंदर ही छटपटाते रहे और बाहर नहीं निकल सके। सभी लोग बरेली शहर में हुई एक शादी से बढेड़ी लौट रहे थे। उसी वक्त उनकी अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई हाईवे के दूसरी ओर जा घुसी , जहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और कार में मोजूद 7 वयस्क और एक बच्चे की जलकर मौत हो गई। इस घटना में डंपर में भी आग लग गई। एक्सीडेंट के बाद आग लगती देख मौके पर मौजूद लोग गाड़ी में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़े लेकिन कार का लॉक ना खुलने के कारण लोग मदद नहीं कर पाए।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक कार और कार सवार बुरी तरह जल चुके थे। घटनास्थल पर पहुंचे बरेली के एसएसपी धूले सुशील चंद्रभान ने बताया कि सभी डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ लोगों की शिनाख्त हो गई है जबकि कुछ की शिनाख्त के प्रयास किया
जा रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›