Connect with us

उत्तराखण्ड

इंडो नेपाल फेडरेशन कप की अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में दीपिका पाल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विधायक रवि बहादुर ने दीपिका पाल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया

ज्वालापुर(हरिद्वार)- इंडो नेपाल फेडरेशन कप की ओर से नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र बुग्गावाला की बेटी दीपिका पाल ने 1500 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दीपिका पाल ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विधायक रवि बहादुर ने फूल माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया है। अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त करने वाली दीपिका को बधाई देते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बेटियां भी अपनी प्रतिभा से देश, प्रदेश, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। दीपिका की तरह ही गांव देहात के बच्चों में बहुत प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच की आवश्यकता है। दीपिका पाल के पिता शिवकुमार ने बताया कि नेपाल के पोखरा में 28 जून से तीन दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें दीपिका पाल ने ओपन वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपिका पाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत कर गोल्ड जीता। दो महीने बाद इटली या भूटान में प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस अवसर पर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली दीपिका पाल और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य खिलाड़ी ऋतिक राठौर और गुरप्रीत राठौर का ग्रामीणों के साथ विधायक रवि बहादुर ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बुग्गावाला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक ममता रानी, भूपेंद्र चौहान, प्रधान राधे श्याम, शारीक अली, सुमित सैनी, प्रधान कमलजीत, प्रधान शुभम चौहान, ओमकार पाल, डॉ. गाजी, मुकेश कंबोज, दानिश उमर, बबलू भगत, सागर, मोहित, अजीम, शिव कुमार सैनी, मास्टर रोहित पाल, मास्टर बृजमोहन आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement