Connect with us

उत्तराखण्ड

कांवड़ की रूट व्यवस्थाओं को परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम और एसएसपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यात्रा मार्ग की सड़कों में दिख रही कमियों को परखा, मातहत को दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार- कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कांवड़ मेला शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सड़क मार्गों का भ्रमण कर जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस और प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर पाई गई कमियों को जल्द से जल्द दूर करने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि यात्रा मार्ग पर सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी कांवड़िए को पेयजल, विश्राम, खाद्य सामग्री क्रय करने और शौच को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो। यात्रा मार्ग पर रात्रिकाल के लिए लाइट का भी उचित एवं निर्बाध प्रबंध किया जाए। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यात्रा मार्ग पर लगी दुकानों में वस्तुओं की स्पष्ट रेट लिस्ट लगी हो, ताकि अनावश्यक विवाद से बचा जा सके। साथ ही साथ दुकानदारों का सत्यापन करना भी सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान काफिला सीसीआर से केशव आश्रम, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, आर्यनगर चौक, ऊंचा पुल, कोतवाली ज्वालापुर से जटवाड़ा पुल के रास्ते वाया नहर पटरी रानीपुर झाल, हाईवे होते हुए शांतरशाह, कोर कॉलेज मंगलौर, नारसन बॉर्डर और पुरकाजी पहुंचा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement