Connect with us

उत्तराखण्ड

गंगा में डूब रहे कांवडिएं के लिए देवदूत बनी हरिद्वार जल पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को जोधपुर भवन के निकट एक कांवड़िया तेज बहाब के चलते डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जल पुलिस ने कांवड़िए को डूबने से बचा लिया।
जल पुलिस के मुताबिक मंगलवार को जोधपुर भवन के निकट दिल्ली शाहदरा निवासी 17 वर्षीय रोहन कांवड़िया गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस के जवानों ने डूब रहे कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र हरियाणा निवासी सागर पुत्र अजमेर को भी जल पुलिस ने सुरक्षित बचाया है। जल पुलिस टीम में विक्रांत, जानू पाल, शनि कुमार, गौरव शर्मा शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement