Connect with us

हरिद्वार

मांगों को लेकर सीएमओ हरिद्वार से मिला कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीएमओ ने कर्मचारियों को दिया शीघ्र मांगों के निस्तारण का आश्वासन

हरिद्वार- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को सीएमओ डाॅ. मनीष दत्त से अपनी 12 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर मिला। प्रतिनिधि मंडल को सीएमओ ने कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सीएमओ डाॅ. मनीष दत्त के समक्ष अपना 12 सूत्रीय मांग पत्र रखा। जिसमें सीएमओ डाॅ. मनीष दत्त ने बताया कि 14 कर्मचारियों की एसीपी स्वीकृत कर दी गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों के 69 आवासों की मरम्मत के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से वीसी के दौरान रखा जा चुका है। जिसका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। कर्मचारियों की वर्दी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का जल्द निस्तारण किया जाएगा। कांवड़ मेले के दौरान तैनात राजकीय और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा ने बताया कि जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इलाहाबाद की तर्ज पर कांवड़ मेला भत्ता एक माह का उनके वेतन में लगाया जाए। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति शासन के आदेशानुसार वाहन चालक के पदों पर पदोन्नति की जाए। जिसके लिए सहमति व्यक्त की गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों की नियुक्ति, उनके देयकों का भुगतान और सेवानिवृत कर्मचारियों के देयकों के भुगतान तत्काल किए जाने, कर्मचारियों के टीए बिलों का भुगतान, कर्मचारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ बुक, एसीआर जनपद स्तर पर कार्यवाही कर पूर्ण कराई जाए। कोविड के दौरान कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुनः सेवा में लिया जाए। चतुर्थ श्रेणी परिवार के आश्रितों को जो योग्य हैं, उनको 25 प्रतिशत का कोटा प्रदान करने और नियुक्ति प्रदान किए जाने की मांग की है। इस मौके पर राजेंद्र तेश्वर, सुरेंद्र, राकेश भंवर, कामेंद्र, कमल, अवनीश आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement