Connect with us

हरिद्वार

जूडो कलस्टर प्रतियोगिता हरिद्वार पुलिस के खाते में आए 2 गोल्ड और 1 सिल्वर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस के खाते में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिले हैं। मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एसएसपी अजय सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखा कर बेहतरीन प्रदर्शन कर जूडो में 2 गोल्ड और ताइक्वांडो में 1 सिल्वर मेडल जीत कर हरिद्वार पुलिस का मान बढ़ाया है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सभी को बधाई देते हुए भविष्य में ऑल इंडिया लेवल पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल दीपक वालिया और सुनील ध्यानी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के जैंती लौवाली अपने पुश्तैनी गांव में पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, आप भी देखिए धोनी का गांव में कैसे बीता समय

Select Language

Advertisement