Report by : CWN Desk
Published at :
अब एनडीसी से दिल्ली का पार्सल 24 घंटे में होंगे डिलीवर

दून-हरिद्वार के अब ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर में सेंटर खोले जाएंगे

देहरादून। उपभोक्ताओं को कम से कम समय में पार्सल पहुंचाने के लिए डाक विभाग शहरी क्षेत्रों में नोडल डिलीवरी सेंटर (एनडीसी) खोल रहा है। दून-हरिद्वार के अब ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर में यह सेंटर खोले जाएंगे। डाक विभाग ने हेडक्वार्टर को इसका प्रस्ताव भेज दिया है।
प्रदेशभर में 2300 से ज्यादा डाकघर हैं, जिनके माध्यम से न केवल डाक बुक होती है, बल्कि डिलीवर भी होती है। डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को निरंतर बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नोडल डिलीवरी सेंटर खोले जा रहे हैं। दून और हरिद्वार में एक महीने में अच्छा रिस्पांस आया है।
अभी तक जो पार्सल विभिन्न प्रदेशों से आते हैं, वह पहले दून और रुद्रपुर पहुंचते हैं। यहां से जिलास्तर के डाकघर तक भेजे जाते हैं और फिर शाखा तक पहुंचते हैं। नोडल डिलीवरी सेंटर के जरिए 500 ग्राम से अधिक के पार्सल समय पर बंटेंगे। देहरादून जीपीओ के सीनियर पोस्टमास्टर टीएस गुसाईं के अनुसार, अब तक दिल्ली से जो पार्सल बुक होते थे, वे अगले दिन सुबह दून पहुंचते थे, यहां छंटनी के बाद ब्रांच तक भेजे जाते थे। डिलीवरी में दो-तीन दिन लगते थे। एनडीसी से दिल्ली का पार्सल 24 घंटे में डिलीवर हो रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›