Report by : CWN Desk
Published at :
डीएम वंदना ने की जनसुनवाई, सड़क, बिजली-पानी समेत 46 शिकायतें व समस्याएं दर्ज

नैनीताल डीएम ने अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निस्तारित
हल्द्वानी।
जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याओं एव शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया।
जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, विद्युत पोल हटाने, पेंशन, आर्थिक सहायता के मामले के साथ ही लगभग 46 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई। डीएम ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों  को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों  को दूरभाष के माध्यम से  सम्बन्धित अधिकारिंयो को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।
नारायणनगर विकास नगर सेक्टर 1,2,3,4,5 निवासिययों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में 20 हजार की जनसंख्या निवास करती है इस क्षेत्र में विगत 10 वर्षो से पेयजल की समस्या बनी हुई है लोगों को टैंकरों के द्वारा पानी की आपूर्ति की जा रही है, विधायक निधि के द्वारा ट्यूबवैल स्वीकृत है लेकिन भूमि न होने के कारण ट्यूबवैल नहीं बन पा रहा है। उन्होंने नारायण नगर इन्टर कालेज के पीछे की भूमि को ट्यूबवैल हेतु आवंटित करने का अनरोध किया। जिस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। प्रधान खेमपुर कोटाबाग निर्मला काण्डपाल ने बताया कि पंचायत घर निर्माण हेतु भूमि दाता गोविन्द सिंह द्वारा भूमि दी गई है तथा उक्त भूमि को पंचायतघर के नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया। डीएम ने जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›