Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में सड़क किनारे खड़े वाहनों में जैमर लगाकर चालान, नाराज व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोतवाली घेरी, सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

नैनीताल। नैनीताल में जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई। सड़क किनारे खड़े वाहनों में जैमर लगाकर चालान कर रही है। इससे नाराज व्यापारियों ने बुधबार को जबरदस्त विरोध किया
तल्लीताल व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारी सड़क पर उतर आया है। दर्जनों व्यापारियों ने सड़क का घेराव कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने आरोप लगाए कि पुलिस भेदभाव की नीति अपनाकर चुनिंदा व्यापारियों पर चालान की कार्रवाई कर रही है। व्यापारियों ने पुलिस की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की है।
तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह के नेतृत्व में तमाम व्यापारी तल्लीताल डांट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement