Report by : CWN Desk
Published at :
कैंची धाम का स्थापना दिवस 15 जून को, तैयारी पूरी, दिव्यांगों और बुजुर्गों को निशुल्क शटल सेवा उपलब्ध
कैंची धाम का स्थापना दिवस 15 जून को, तैयारी पूरी, दिव्यांगों और बुजुर्गों को निशुल्क शटल सेवा उपलब्ध

मेले में भक्तों की भीड़ को देखते भवाली से खैरना तक स्कूलों में छुट्टी घोषित

हल्द्वानी। कैंची धाम के वार्षिकोत्सव पर लगने वाले मेले बाबा के दर्शन करवाने के लिए दिव्यांगों और बुजुर्गों को निशुल्क शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। मेले में देश विदेश के लाखों भक्त उमड़ते हैं। पुलिस ने दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए विशेष सेवा शुरू करने जा रही है। पुलिस प्रशासन एनजीओ की मदद से वालंटियर जगह-जगह बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद को तैनात रहेंगे। शटल सेवा से लेकर बाबा के दरबार तक उनकी पूरी व्यवस्था नैनीताल पुलिस ने अपने जिम्मे ली है।
गुरुवार 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस है। जिलाधिकारी वंदना ने भीड़ को देखते हुए पालिका परिषद भवाली से खैरना तक के एक से 12वीं तक के सरकारी व निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आंगनबाड़ी केंद्र तल्ला निगलाट में बुधवार से 16 जून शुक्रवार तक अवकाश रहेगा। हालांकि इस स्टाफ कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›