Report by : CWN Desk
Published at :
जय श्री राम सेवा दल व हनुमान भक्त संगठन नेजिहाद और सनातन धर्म विरोधी गतिविधियों पर नाराजगी जताई

कमल जगती

नैनीताल- नैनीताल में ‘जय श्री राम सेवा दल’ और ‘हनुमान भक्त’ संगठन के सदस्यों ने एक बैठक कर प्रदेश में हो रही लव जिहाद, लैंड जिहाद, मजार जिहाद और अन्य सनातन धर्म विरोधी गतिविधियों पर नाराजगी जताई। सदस्यों ने जल्द जिलाधिकारी और एस.एस.पी.से मिलकर शहर में हो रही अनैतिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही है।

जय श्री राम सेवा दल व हनुमान भक्त संगठन नेजिहाद और सनातन धर्म विरोधी गतिविधियों पर नाराजगी जताई

दोनों संगठन के सदस्य हाइकोर्ट के सफाई अभियान में भी हिस्सा लेंगे।

सदस्य हाइकोर्ट के सफाई अभियान में भी हिस्सा लेंगे।
नैनीताल में मल्लीताल के एक निजी प्रतिष्ठान में ‘जय श्री राम सेवा दल’ और ‘हनुमान भक्त’ संगठन की बैठक हुई। बैठक में, प्रदेश में लव जिहाद समेत लैंड जिहाद, मजार जिहाद आदि घटनाओं पर चिंता जताई गई। बैठक के अध्यक्ष मंनोज कुमार, महा सचिव अनिल ठाकुर, किशोर ढेला, भूपाल सिंह बिष्ट, कनक प्रभात, नितिन आदि ने अपने विचार रखे। सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया गया कि जुलाई से एक ग्रुप बनाकर शहर के मोहल्लों में जाकर सनातन धर्म के अनुयायियों को धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें बच्चों को संस्कार देने से लेकर आपस में एकजुट होकर प्रेम और सद्भावना के साथ रहने और नशे से दूर खेल और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की बात समझाई जाएगी। इसके अलावा संगठन के सदस्य, व्यापार कर रहे सनातनियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। सदस्य, जिलाधिकारी और एस. एस.पी. को शहर सुधार के लिए एक ज्ञापन देकर शहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए उनके कर्तव्यों की तरफ ध्यान आकर्षित करेंगे। सदस्यों ने 18 जून को हाइकोर्ट के सफाई अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का मन बनाया है। बैठक में उपाध्यक्ष कुंदन तिलारा, कोषाध्यक्ष तरुण लूथरा, हरीश जोशी, अधिवक्ता नवीन जोशी ‘कन्नू’, विनोद सिंह, सौरभ ठाकुर, राज सिंघानिया, राघवेंद्र सिंह, अमित साह, राज कुमार, राजेश कुमार, आकाश सोनकर, मंनोज कुमार, प्रकाश चंद, नीरज भट्ट, सुनील बिष्ट, विक्की कुमार, रोहित कुमार, कुनाल बेदी, सोनू कुमार, दीपक सक्सेना, जतिन, आदित्य चंद्रवंशी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›