Report by : CWN Desk
Published at :
अभिनेता अमन सिखोला ने किया आर्मी ऑफिसर कै. दीक्षा की पुस्तक तपस का विमोचन

हरिद्वार- बीते दिनों शूट पर व्यस्त चल रहे अमन सिखोला ने आर्मी ऑफिसर और आर्मी स्कूल प्रिंसिपल कैप्टन दीक्षा सिंह की पुस्तक तपस का विमोचन किया। अमन ने बताया कि यह पुस्तक वास्तव में मानव जीवन में उमडी जिज्ञासा और एक यूथ को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास कर रही है। अमन ने पुस्तक की तारीफ करते हुए कहा कि यह पुस्तक हमारे युवाओं को जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि आज का युवा नकारात्मक दिशा में अत्यधिक अग्रसर हो रहा है। पुस्तके हमारे सबसे अच्छी मित्र होती हैं और पुस्तकों के माध्यम से हम अपनी जीवन शैली को पूर्णतया परिवर्तित कर सकते हैं आपको बता दें कि कैप्टन दीक्षा सिंह आर्मी ऑफिसर होने के साथ-साथ आर्मी स्कूल की प्रधानाचार्य भी हैं और लेखिका भी है। अमन ने कहा कि वह उनकी बड़ी बहन होने के साथ-साथ कई सारी प्रतिभाओं को अपने अंदर समेटे हुए है। अपने धर्म संस्कृति के प्रति बहुत सजग है। अमन ने कहा कि कैप्टन दीक्षा जी के पास जो लेखनी रूपी हथियार है। वह वास्तव में अतुलनीय है। कैप्टन दीक्षा संगीत के क्षेत्र में भी महारत हासिल है। वह जल्दी लेखनी के माध्यम को एक शॉर्ट मूवी या म्यूजिक एल्बम में उनके लेखन को जीवित रूप देने का प्रयास करेंगे। साथ ही दीक्षा सिंह ने अमन सिखोला का आभार व्यक्त किया। वह भविष्य में होने वाले कई सारे सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›