Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सल्ट के गांवों को रेगुलर पुलिस में शामिल करने की मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा- सल्ट के जनप्रतिनिधियों द्वारा विकासखंड के सभी गांवों को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की मांग की गई। उन्होंने तहसीलदार दलीप सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया । जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राजस्व पुलिस के पास संसाधनों की कमी है, जिस कारण वो अपराधियों तक नही पहुंच पाते जिसका अपराधी भरपूर फायदा उठा रहे है। अपराधों को रोकने में राजस्व पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी गांवों को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल करना जरूरी हो गया है। प्रतिनिधियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेगुलर पुलिस को मिलनी चाहिए, इस पर शीघ्र निर्णय की जरूरत है।

Select Language

Advertisement