Report by : CWN Desk
Published at :
भीडापानी- नाई सड़क सुधारीकरण के लिए किया प्रदर्शन

सीएम पोर्टल में कई बार की शिकायत,हालात जस के तस

विधायक पर भी लगाया अनदेखी का आरोप


धानाचूली (नैनीताल)। नैनीताल जनपद के दूरस्थ विकास खंड ओखलकांडा के भीड़ापानी -नाई मोटर मार्ग की दुर्दशा को देख स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तत्काल सड़क को ठीक करने की मांग उठाई है।
मंगलवार को पर्यावरण प्रेमी चन्दन नयाल के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने भीडापानी से नाई मोटर मार्ग सड़क सुधारीकरण के लिए तालाब बन गयी सड़क पर बारिस के दौरान प्रदर्शन कर उसे ठीक करने की है।
चन्दन ने बताया सड़क ठीक नही होने की वजह से किसानों की कच्ची फसल मंडी नही पहुँच पा रही है। इस मोटर मार्ग पर कई वाहनों के पट्टे टूट गयी है। पूरी सड़क गड्डो से पटी पड़ी है। कई बार इस को ठीक करने की मांग सीएम पोर्टल में कर चुके है। पर विभाग पेच भरान की बात कह हर बार टाल जाता है। वही ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पर अनदेखी का आरोप लगाया है । उन्होंने बताया सड़क में डामरीकरण की मांग वह 2021 से लगातार करते आ रहे है। उन्होंने बताया आज उनकी शिकायत पर जेसीबी मशीन आयी है। और सड़क पर बने गड्डो को मिट्टी से भरने लगी है। जो दो दिन बाद ही बह जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है जल्द ही सड़क को ठीक किया जाय नही तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
इस दौरान पर्यावरण प्रेमी चन्दन नयाल, वीरेंद्र सिंह, मदन सिंह , डूंगर सिंह, मोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›