Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं का युवक चोरलेख में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

पंद्रह बोतल अवैध शराब बरामद,आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही
धानाचूली (नैनीताल) । यहाँ के चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में चोरलेख से एक युवक को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी ने बताया एसआई विजय कुमार के नेतृत्व में चोरलेख से लालकुआं बचीनगर निवासी राजीव यादव पुत्र अशोक सिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
थानाध्यक्ष जोशी ने बताया पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›