Report by : Paras Bisht
Published at :
अवैध कालोनी निर्माण पर विकास प्राधिकरण सख्त, खरीद-फरोख्त पर रोक

हल्द्वानी- जिला विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध कालोनी व निर्माण कार्य पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके बावजूद भी अवैध निर्माणकर्ता अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे, वही प्राधिकरण भी अपनी कार्यवाही करने से नही चूक रहा। इसी के अंतर्गत प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दमूवाढूंगा स्तिथ एक कालोनी की जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए उसके निर्माता का चालान किया। ऋचा सिंह ने बताया ब्यूराखाम दमूवाढूंगा चांदमारी में बिना स्वीकृति प्राप्त किये 10 बीघा जमीन में कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने मौके पर पहुंच भूमिस्वामी को कॉलोनी काटने से रोक दिया है और उसका चालान कर दिया है। ऋचा सिंह द्वारा भूमि सत्यापन करने के लिए तहसीलदार को निर्देश देते हुए जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से कोई भी कॉलोनी या निर्माण हो उसके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›