Connect with us

हल्द्वानी

“मुखानी” नहीं अब “भगवान परशुराम चौराहा”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बदला नाम आम जनता की जुबान पर चढ़ने में अभी लगेगा वक्त, तिकोनिया है उदाहरण

हल्द्वानी। शहर का व्यस्ततम मुख्य चौराहा मुखानी का नाम अब परशुराम चौक हो गया है। परशुराम जन्मोत्सव पर महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने इसका अनावरण किया। कागजों में चौराहा के नाम बदल गया है। हालांकि, आम जनता की बोलचाल में नाम बदलने में अभी वक्त लगेगा।
दरअसल, इससे पहले हल्द्वानी में तिकोनिया चौराहा का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय तिराहा रखा गया, लेकिन यह नाम सिर्फ कागजी अभिलेखों तक रह गया। आज भी हर किसी की जुबान से तिकोनिया चौराहा ही निकलता है। मुखानी चौराहा हल्द्वानी का सबसे व्यस्त और पुराना चौराहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों की जुबान पर रटा है। इसका नाम अब भगवान परशुराम चौराहा हो गया है। चौराहा के अनावरण पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विशाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष पं हेम भट्ट, कस्तुब चंदोला, हरीश पांडे, बृजेश तिवारी, करुणा शंकर कांडपाल, रविंद्र श्रोतिया, सुनील बमेठा, तारु तिवारी, राकेश जोशी, संजीव शर्मा, मीरा उनियाल, रिया फुलारा, हेमा जोशी और रामनगर-काशीपुर से अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement