Report by : कालू वर्मा
Published at :
सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में हुए शामिल हुए डीजीपी अशोक कुमार

चालकों को हेलमेट और मेडिकल किट वितरित कर किया जागरूक
हरिद्वार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन डीजीपी अशोक कुमार द्वारा सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र करण सिंह नगन्याल एवं यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन (आईजी) के साथ भगत सिंह चौक निकट स्थि नेहरू युवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जीडीपी अशोक कुमार द्वारा सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा विभिन्न
विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए नेत्र, ब्लड़ प्रेशर एवं शुगर जांच हेतु लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर, छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिग देखी। 

तत्पश्चात एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा डीजीपी महोदय
को पुष्प गुच्छ तथा पेंटिंग भेंट की गई। एसपी क्राइम रेखा यादव द्वारा आईजी गढ़वाल को पुष्पगुच्छ एवं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार द्वारा यातायत निदेशक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। डीजीपी अशोक कुमार ने यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक करते हुए वाहन चालकों को मेडिकल किट तथा हेलमेट वितरित किए गए। देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में से सबसे बढ़िया तीन पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को उक्त अवसर पुरुस्कृत किया गया।
तत्पश्चात यातायात निदेशालय द्वारा तैयार की गई यातायत कार्ययोजना किताब का विमोचन किया गया। आमजन को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के लिए प्रोफेशनल टीम द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक भी विशेष आकर्षण का केन्द्र
रहे। जिसका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की करतल ध्वनि से स्वागत किया। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीजीपी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›