Report by : कालू वर्मा
Published at :
ड्रोन ने खोला कच्ची शराब बनाने के अड्डे का राज, दो शराब तस्कर दबोचे

जंगलों में नालों के बीच बनाई जा रही थी शराब, 10 हजार लीटर लाहन व उपकरण नष्ट

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने डेरा कलाल के घने जंगलो व नालों में आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरे की मदद से कच्ची शराब बनाने का अड्डा पकड़ा है। कच्ची शराब गड्ढो के अंदर त्रिपाल में छुपाकर रखी गई थी। पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर 10000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया।

ड्रोन ने खोला कच्ची शराब बनाने के अड्डे का राज, दो शराब तस्कर दबोचे


दिन से लेकर देर शाम ढलने तक चले इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे अभियुक्तों को चिन्हित कर रही है जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों/स्थानों पर भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसी जाएगी। हरिद्वार पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल तेजी से पसर रहा है।
अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों के रिकॉर्ड को खंगालते हुए लक्सर पुलिस द्वारा अभियुक्त संतरपाल पुत्र समय सिंह तथा मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी दाबकी कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर गलत काम करके समाज की फिजा खराब करने वालों को स्पष्ट एवं कड़ा संदेश दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›