Report by : CWN Desk
Published at :
गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक हिल स्टेशन विकसित करेगी धामी सरकार

देहरादून। राज्य सरकार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक हिल स्टेशन विकसित करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को इसके लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड में ब्रिटिश काल के बाद कोई हिल स्टेशन विकसित नहीं हुआ है। मसूरी,लैंसडौन,नैनीताल व रानीखेत पर पर्यटकों का लगातार दबाव रहता है। वहीं, इन शहरों में अब इतना स्थान नहीं बचा कि वहां अन्य निर्माण कार्य कर उसे और विकसित किया जा सके। इन शहरों के सौंदर्यीकरण पर बेतरतीब निर्माण कार्यों का भी प्रभाव पड़ा है।
नए हिल स्टेशन बनाने के पीछे सरकार की मंशा पर्यटकों को उत्तराखंड के अन्य टूरिस्ट स्पॉट से रूबरू कराने की है। इससे स्थानीय लोगों के सामने रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं पलायन पर भी अकुंश लगेगा। मुख्यमंत्री ने सचिव शैलेश बगोली और विनय शंकर पांडेय को दोनों मंडलों के पर्वतीय क्षेत्रों में एक-एक ऐसे स्थल चयनित करने के निर्देश दिए हैं, जहां हिल स्टेशन विकसित करने की संभावनाएं हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›