Report by : CWN Desk
Published at :
रविवार से हल्द्वानी मंडी में मिलेंगे सस्ते टमाटर

मंडी में 50 से 70 रुपये किलो टमाटर खरीदने घंटों लाइन में खड़े हुए लोग
देहरादून। आम लोगों को सस्ते दाम पर टमाटर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए काउंटरों से तीन घंटे में 11 कुंतल टमाटर बिक गए। 50 और 70 रुपये प्रति किग्रा की दर से 550 लोगों ने टमाटर खरीदे। सबसे अधिक 70 रुपये वाले टमाटर की कुल सात कुंतल खरीद की गई। जबकि चार कुंतल टमाटर 50 रुपये की कीमत वाला खरीदा गया। आज यानी रविवार को मंडी में अवकाश का होने के कारण सभी काउंटर बंद रहेंगे।
शनिवार को पहले दिन लगे काउंटर का उपमहाप्रबंधक विजय थपलियाल व उनकी टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौधरी इलाहीवख्श की दुकान के सामने गंदगी मिलने पर पांच हजार का चालान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि कोई व्यापारी बिक्री के लिए टमाटर न लेने पाए।
बताया कि बरसात के कारण अभी काउंटरों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिल रही है। आमजन मंडी में बरसात के कारण कम पहुंच पा रहे हैं। जैसे-जैसे मौसम साफ होगा बिक्री बढ़ेगी। फरीद एंड कंपनी के काउंटर से कुल आठ कुंतल सबसे अधिक टमाटर बेचा गया है। जबकि सवींद्र कुमार जग्गी और वर्मा एंड संस की दुकान से 50 किग्रा और अवतार फ्रूट कंपनी के काउंटर से दो कुंतल टमाटर बिका।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›