Report by : CWN Desk
Published at :
केंद्रीय विद्यालय की निर्माणाधीन रिटेनिंग दीवार हल्की बरसक्त भी नहीं झेल पाई,25 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने गुणवत्ता की जांच कर दोबारा से दीवार बनाने की बात कही

कमल जगाती

नैनीताल- भीमताल में केंद्रीय विद्यालय की निर्माणाधीन रिटेनिंग दीवार हल्की बरसक्त भी नहीं झेल पाई और भरभरा कर गिर गई। कुल 25 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कुछ दिन पहले बनी 30 मीटर दीवार हल्की बरसात का सामना भी नहीं कर सकी। केंद्रीय निधि से इस स्कूल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन जिस स्कूल की बुनियाद पहली बरसात का सामना नहीं कर सकी उस स्कूल की बिल्डिंग कैसी होगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस दीवार में ठेकेदार को 30 लाख का नुकसान हो चुका है। फिलहाल केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसकी गुणवत्ता की जांच कर दोबारा से दीवार बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एक निगरानी कमेटी इसकी जांच करेगी ताकि आने वाले समय में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ ना हो सके। फिलहाल, ठेकेदार दीवार को दोबारा से बनाने की तैयारी में जुटा है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कुछ समय पूर्व ही स्कूल जमीन का भूमि पूजन कर इस कार्य की शुरुआत कराई थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›