Report by : CWN Desk
Published at :
शनि भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी पुलिस ने धर दबोचा

(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में शनि भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी को मैजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है।
नैनीताल के धामपुर बेंड में सोमवार शाम शनि देव की मूर्ति टूटी हुई मिली थी। इसकी शिकायत स्थानीय सभासद मनोज साह जगाती ने कोतवाली मल्लीताल को दी। शिकायत मिलने के बाद, मामले के धार्मिक रूप लेने की आशंका को लेकर पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की। टीम ने पूछताछ और जांच के बाद एक नशेड़ी जॉनी को पकड़ा जो ऐसे ही कार्यों में लिप्त है। पुलिस ने तल्लीताल के बूचड़खाने निवासी नवीन उर्फ जॉनी को हल्द्वानी रोड से गिरफ्तार कर लिया। जॉनी ने बताया कि वो मंदिर व आसपास से चोरी करके अपना काम चलाता था, लेकिन चढ़ावा बन्द कर लोगों ने दानपात्र में रुपये डालने शुरू कर दिए जिससे जॉनी नाराज हो गया। जॉनी ने पत्थर की चोट मारकर मूर्ति को खंडित कर दिया। पुलिस ने जॉनी को हिरासत में लेकर मैजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›