Connect with us

नैनीताल

महिलाओं ने ठुमके लगाए और एक-दूसरे को लगाया गुलाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल में महिलाओं की होली, हंसी-ठिठोली, मस्ती नजर आने लगी

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में आज महिला होली की धूम रही। महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को गुलाल से रंग दिया।
पुरुषों की बैठकी होली के बाद अब महिलाओं की होली, हंसी-ठिठोली, मस्ती नजर आने लगी है। आज नगर की महिला संगठन द्वारा होली गायन का आयोजन किया गया जिसमें महिला होल्यारों के दलों ने होली गायन के साथ मस्ती में झूमती थिरकती नजर आईं। सरोवर नगरी में इन दिनों फागोत्सव का रंग चढ़ा हुआ है। फागोत्सव को लेकर महिलाएं होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही है।
महिला होलियार खष्टी बिष्ट का कहना है कि सालभर उन्हें रंगों के त्यौहार होली का इंतजार रहता है, जिसमे होली गायन के साथ साथ होली के गीतों में नृत्य झूमकर बाहर निकलता है। उन्होंने कहा की संस्कृति के प्रचार प्रसार में महिलाए मुख्य भूमिका में रही है। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कृति से रूबरू कराने के साग आगे बड़ा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नीम करोरी बाबा का सजा दरबार, कैंची धाम में मेला आज

Select Language

Advertisement