Connect with us

हरिद्वार

धर्मवीर सिंह गुसाईं बने हलाल नियंत्रण मंच के प्रांत महामंत्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- हलाल नियंत्रण मंच उत्तराखंड की आयोजित बैठक में पौड़ी गढ़वाल निवासी एडवोकेट धर्मवीर सिंह गुसाईं पौड़ी को उत्तराखंड प्रांत महामंत्री के दायित्व की घोषणा की गई। मंच की आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मंच का कार्य आमजन को जागरूक करने का है। हलाल प्रमाण पत्र देने से होने वाली आय से भारत में अलग-अलग तरह की जिहाद कर रहे हैं। हलाल प्रमाणन एक तरह की ऐसी जिहाद है। जिससे अन्य सभी जिहाद पोषित होती हैं। इसके अतिरिक्त हिंदू के सहिष्णु होने का नाजायज लाभ उठाते हुए उन्हें हलाल प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग करने को लेकर मजबूर किया जा रहा है। जो कि सहन करने योग्य नहीं है, जिनका बहिष्कार आवश्यक है। जिसके लिए मंच संकल्पबद्ध है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रांत महामंत्री धर्मवीर सिंह गुसाईं ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसे वह तन मन धन से निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, एडवोकेट अमिताभ अग्रवाल, कृष्ण कुमार सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता हिना शर्मा, एडवोकेट प्रवीण चौहान, जिगर श्रीवास्तव, सुदर्शन अग्रवाल, विवेक, राहुल भाटिया, युवराज प्रताप चौहान, अखिलेश डबराल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement