Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एसएसपी ने पुलिस विभाग से रिटायर्ड पांच पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- आज शुक्रवार को लंबे सेवाकाल के बाद जनपद हरिद्वार में सेवारत पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी अजय सिंह ने भावभीनी विदाई दी है।

विदाई समारोह में एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को अपने मानसिक, शारीरिक और आध्यातमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अपने परिवार को पूर्ण समय देने की गुजारिश करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दिल्ली की महिला ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, हालत गंभीर

बिजनौर निवासी एएसआई रजनी शर्मा, पौड़ी गढ़वाल निवासी अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार, सहारनपुर निवासी अपर उपनिरीक्षक राजकुमार, मथुरा निवासी ओपी हरिओम गौतम, बदायूं निवासी अनुचर इंद्रावती पुलिस विभाग को लंबी सेवा देने के बाद रिटायर्ड हुए हैं। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि आप सभी पुलिस विभाग के अंग हैं। आप किसी भी जनपद में रहे किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप अपने निकटवर्ती अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग के द्वार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में ससम्मान उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान कराया। इस अवसर पर एसपी क्राइम रेखा यादव, एएसपी संचार विपिन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर निहारिका सेमवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement