नई दिल्ली

नैलपड ग्रामसभा के ग्रामीणों का भनोली तहसील में धरना-प्रदर्शन

आदमखोर गुलदार का निवाला बने बच्चे के परिवारजनों को मुवावजे की मांग
गुलदार पडकने और क्षेत्र की समस्याएं दूर करने की मांग
अल्मोड़ा। नैनी क्षेत्र की समस्याओं और ग्राम सभा कौराली तोक से आदमखोर गुलदार का निवाला बने बच्चे के परिवारजनों को मुआवजा नहीं दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भनोली तहसील में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गुलदार अभी तक नहीं पकड़ा गया है। इससे ग्रामीणों में भय बना है। बच्चे स्कूल जाने और महिलाएं जंगल घास-लकड़ी जाने से डर रही हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 10 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। समस्याएं दूर नहीं होने और गुलदार नहीं पकड़े जाने पर भनोली तहसील में अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी