Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में उतरे कांग्रेसी

हल्द्वानी: हल्द्वानी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में बिजली के लगातार बढ़ रहे दामो के विरोध में नारेबाजी की प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब राज्य नाम मात्र का ऊर्जा प्रदेश रह गया है, क्योंकि सरकार आए दिन बिजली के दाम बढ़ाए जा रही है। जिस राज्य में बेतहाशा बिजली पैदा हो रही है। वही दूसरे राज्यों से अधिक दामों में लोगों को बिजली दी जा रही है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यह सरकार आम लोगों की समस्याओं को दरकिनार करने वाली सरकार है। एक साल में बिजली तीन तीन बार दाम बढ़ाए जाते हैं, और आम जनता को इसके महंगाई के बोझ तले दबाया जाता है । इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर सरकार को चेतावनी दी है कि आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए बिजली के बढ़े हुए दामों को वापस लिया जाना चाहिए और ऊर्जा प्रदेश में बिजली और भी सस्ती होनी चाहिए ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›