Connect with us

नई दिल्ली

नेपाल विमान हादसे पर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने जताया दुःख

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(गौरव कुमार)

हरिद्वार। भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़े विमान हादसे की सूचना आ रही हैं जिसमें 5 भारतीयों सहित कई विदेशों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। चूंकि नेपाल एक ऐसा देश रहा है जिससे भारत की बेटी रोटी का रिश्ता रहा है कई भारतीय नेपाल में अपनी रिश्तेदारी बनाते है कई नेपाल के लोग भारत मे रह कर इसको अपना ही वतन मान कर रहते आ रहे तो कोइयो की रिश्तेदारी भारत मे है
ऐसे में नेपाल में कोई भी हादसा होता है तो भारतीय भी उसको अपना दुःख ही मानते है इसी कड़ी में नेपाल से आई विमान हादसे की दुःखद खबर पर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्माथ ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी कमल खड़का ने गहरा दुःख जताते हुए विमान हादसे में मारे गए लोगो की आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि भगवान हादसे में मारे गए लोगों को अपने चरणों मे स्थान दे और परिजनों को इस असामयिक दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement