Connect with us

नई दिल्ली

डकैती के फरार 10-10 हजार के 3 और इनामी दबोचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सिडकुल क्षेत्रांतर्गत कम्पनी में गार्डों को बंदी बना कर डाली थी डकैती
4 आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार, 40 लाख की डकैती का माल बरामद

हरिद्वार। 8 जनवरी को 7 अज्ञात बदमाशों द्वारा सिडकुल स्थित फाइन ऑटोमेटिव कंपनी में घुसकर गार्डों के साथ मारपीट कर बंदी बनाकर करीब 40 लाख रुपए के एलुमिनियम रेडिएटर एवं एलुमिनियम का अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।
जिस पर कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटों के भीतर ही शत प्रतिशत डकैती कर लूटे गए सामान की रिकवरी करते हुए चार अभियुक्तों को दबोचा गया था।
घटना में अन्य तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे जिन पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 10 -10 हजार का इमाम भी घोषित किया गया था।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को दिनांक 14/01/23 को बाकी बचे तीनों आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में हादसा: मछली पकड़ने गया युवक बहा, पांच घंटे बाद मिला शव

*नाम पता इनामी अभियुक्त*
1- गुलफाम उर्फ फाना पुत्र शमशाद निवासी ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर
2- शोएब पुत्र शाहीन निवासी उपरोक्त
3- मोहसीन पुत्र निषाद निवासी उपरोक्त

यह भी पढ़ें 👉  महिला पार्टनर की हत्या, शव को कटर से काटकर 100 टुकड़े बनाए और कूकर में पकाकर कुत्तों को खिलाये

*शातिर गुलफाम का आपराधिक इतिहास इस प्रकार से है-*
1.FIR न. 90/16 धारा 302 IPC कोतवाली मंगलोर हरिद्वार
2.FIR न 15/23 धारा 395/397/34/412IPC थाना सिडकुल हरिद्वार
3. FIR न.27/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

*बरामदगी*
01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस

*पुलिस टीम*
SSI शहजाद अली
का0 सतेंद्र, का0 गजेंद्र, का0 करम, का0 दीपक दानू

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement