Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान निदेशक डा. एचएस बवेजा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। बवेजा के खिलाफ कीवी फल पौध वितरण के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने, हल्दी-अदरक बीज वितरण में देरी करने, अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों के लिए स्वीकृति से अधिक धन खर्च करने जैसे आरोप हैं। शिकायतों को देखते हुए विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व में तत्कालीन सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से जांच कराई थी। इसके बाद फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई थी।