Report by : CWN Desk
Published at :
उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस द्वारा अपने वाहन से नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत सख्ती कर दी गई है

कमल जगाती

नैनीताल- उच्च न्यायालय के पिछले दिनों ट्रैफिक कंट्रोल संबंधी निर्देश के बाद पुलिस ने अपने वाहन से नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत सख्ती कर दी है। इससे अब भरे सीजन के बावजूद कई होटल पूरी तरह से भरे नहीं हैं, यानी वहां कमरे उपलब्ध हैं। पुलिस के अनुसार वो नियमों को ध्यान में रखते हुए ही सब कदम उठा रहे हैं।

उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस द्वारा अपने वाहन से नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत सख्ती कर दी गई है

उन पर्यटकों की गाड़ियां को रोक दिया जिनके होटल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी

नैनीताल में उच्च न्यायालय ने 8 जून को एक सुओ मोटो पी.आई.एल.में निर्देश देते हुए न्यायालय में मौजूद नैनीताल की सी.ओ.विभा दीक्षित से मॉल रोड व अन्य आसपास के क्षेत्रों को जाम मुक्त करने को कहा था। पुलिस ने कालाढूंगी रोड में नारायण नगर, हल्द्वानी रोड में रूसी बाईपास और भावली में मस्जिद तिराहे पर उन पर्यटकों की गाड़ियां को रोक दिया जिनके होटल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। रोकी गई गाड़ियों की संख्या अत्यधिक हो गई जिसके बाद पर्यटकों की एक छोटी संख्या ही अपनी गाडियां बाई पास पार्किंग में छोड़कर शटल सेवा से नैनीताल के लिए निकली। ऐसे में, भरे सीजन के बावजूद होटल खाली रह गए और व्यवसाइयों में नाराजगी भर गई। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि उनके होटल सीजन में भी खाली पड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर वीरोध जताने का मन बनाया है।
बता दें कि पर्यटक स्थलों में ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान देशभर से पर्यटक आते हैं। ये पर्यटक यहां के व्यापारियों को अच्छा धन देकर जाते हैं जिससे इन लोगों का परिवार और खर्चे सालभर तक इन्हें व्यापन करने में मदद करते हैं। नैनीताल की सी.ओ.सिटी विभा दीक्षित ने पुलिस व्यवस्था पर उठे सवालों को सिरे से नकार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन होटलों में पार्किंग है उनके गेस्टों की गाड़ियों को सभी मार्गों से आने दिया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›