Connect with us

उत्तर प्रदेश

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को जनआंदोलन बना रहीं दिशा तलवार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मेरठ। दिशा तलवार एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं, जो जनसंख्या नियंत्रण के महत्व पर लोगों को जागरूक करने के लिए पिछले तीन दशकों से निरंतर कार्य कर रही हैं। अपने पति दिनेश तलवार के साथ उन्होंने 1994 में इस अभियान की शुरुआत की थी। दोनों अब तक देशभर के 400 से अधिक शहरों में “उल्टा पैदल मार्च” निकाल चुके हैं। इस अनोखी पहल का उद्देश्य लोगों को जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और एक सशक्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को जनआंदोलन बनाना है।
दिशा तलवार और उनके पति केवल सड़कों पर नहीं, बल्कि स्कूलों और कॉलेजों में जाकर भी युवाओं को इस विषय पर शिक्षित करते हैं। वे छात्रों को बताते हैं कि बढ़ती जनसंख्या कैसे संसाधनों, पर्यावरण और रोजगार पर प्रभाव डालती है।
1994 से दिशा और दिनेश तलवार हर प्रधानमंत्री को हाथ से लिखे पत्र भेजते आ रहे हैं, जिनमें वे जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते हैं। अब तक वे लगभग डेढ़ लाख पत्र लिख चुके हैं, जो उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक है।
उनका उल्टा पैदल मार्च लोगों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि जनसंख्या वृद्धि वास्तव में समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस अभियान में उनके दोनों बच्चे भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे यह परिवारिक समर्पण का उदाहरण बन गया है। दिशा तलवार की यह अनोखी पहल आज कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  माफिया से मुक्त जमीनों पर बनेंगे वकीलों और पत्रकारों के घर: प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा ऐलान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement