Report by : CWN Desk
Published at :
मुरादाबाद: गांधी जयंती पर डॉ. नवनीत गोस्वामी की अद्भुत कृति

मुरादाबाद। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में कला प्रवक्ता, प्रिय शिष्य डॉ. नवनीत गोस्वामी ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 340 स्क्वायर फीट की भव्य एवं प्रेरणादायक कृति तैयार कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी यह कलात्मक रचना न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के गांधीवादी संदेश से जोड़ने का भी माध्यम बनी है। कला के क्षेत्र में डॉ. गोस्वामी की यह उपलब्धि उनकी सृजनशीलता, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रतीक है। इस अद्वितीय योगदान के लिए मेजर राजीव ढल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं। डॉ. गोस्वामी की यह रचना न केवल शिक्षा जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है और निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाली है।

मुरादाबाद: गांधी जयंती पर डॉ. नवनीत गोस्वामी की अद्भुत कृति
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›