Connect with us

उत्तर प्रदेश

सुहागरात पर बुजुर्ग की मौत, शादी का वीडियो वायरल, 35 साल की महिला से की थी शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की शादी के अगले ही दिन मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग का नाम सगरू राम बताया जा रहा है, जिन्होंने तीन बच्चों की मां मनभावती (35) से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मंदिर में विवाह किया था।
जानकारी के अनुसार, सगरू राम की पहली पत्नी अनारी देवी का करीब एक साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। पहली पत्नी से उनकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी की मृत्यु के बाद से वे अकेले ही रहते थे। सगरू के पास करीब दो बीघा जमीन और एक मकान था। इधर मनभावती के पति की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी और वह तीन बच्चों की जिम्मेदारी अकेले उठा रही थी। इस बीच सगरू और मनभावती का परिचय हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
सोमवार को मंदिर में उनकी शादी बड़े ही सरल और धार्मिक तरीके से सम्पन्न हुई। शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सगरू राम और मनभावती खुशी-खुशी विवाह करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जयमाल डालने के बाद सगरू खुद ही ताली बजाते नजर आते हैं। इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते समय जब लोग कहते हैं कि सही से नहीं भरा, तो वे काफी देर तक सिंदूर लगाते रहते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर मनभावती उनके पैर छूती है और वे उसे आशीर्वाद देते हैं।
लेकिन शादी के अगले ही दिन सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, शादी की रात मनभावती अपनी बेटी को लेकर अंदर के कमरे में सो गई जबकि सगरू राम, मनभावती के दो बेटों के साथ बाहर सोए। भोर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे की मौत हो जाएगी। मृतक सगरू राम के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी है और मामले की जांच की जा रही है।
यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर शादी का वीडियो खुशी के पल को दिखाता है, वहीं दूसरी ओर शादी के अगले ही दिन हुई मौत ने पूरे गांव और परिवार को सदमे में डाल दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement