Report by : CWN Desk
Published at :
दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए

काशीपुर। आज साई मंदिर कुंडेश्वरी रोड में अलिमको कानपुर के सहयोग से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।इस शिविर का शुभारंभ कैलाश चंद्र गहतोड़ी अध्यक्ष वन विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उत्तराखण्ड सरकार, राजेश कुमार पूर्व राज्य मंत्री और अमन अनिरूद्ध जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार चौहान नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर द्वारा किया गया। आज इस शिविर में 44 ट्राई साइकिल, 7 व्हील चेयर, 8 कैलिपर्स, 28 कान की मशीन, 5 बैसाठी, 2 सी पी चेयर, 5 मेंटल किट, 2 स्मार्ट छड़ी, 10 छड़ी, आदि का वितरण किया गया। सभी के लिए समाज कल्याण विभाग उधम सिंह नगर के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जगदीश लखेड़ा राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान देहरादून, श्रीमति मीनाक्षी चौहान मुख्य ट्रस्टी अनमोल फाउंडेशन काशीपुर, भूपेंद्र सिंह ऑडियोलोजिस्ट, कविता भट्ट आर्थो टेक्नीशियन, सतपाल बत्रा, रूपांचल, नंदकिशोर, रत्नेश, सचिन, अक्षय, संजय और दिव्यांग जन उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›