Report by : CWN Desk
Published at :
एसआईटी करेगा पटवारी भर्ती पेपर लीक की जांच

हरिद्वार एसएसपी बने नोडल अधिकारी, रेखा यादव करेंगी जांच
देहरादून। पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले ने परीक्षाओं की पारदर्शिता पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पटवारी पेपर लीक की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेटिंग टीम (एसआइटी) बना दी है। करेगी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा घोटाले का पर्दाफाश करने वाले और वर्तमान में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को एसआइटी का नोडल अधिकारी बनाया है।
आठ सदस्यीय एसआइटी का नेतृत्व हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक (अपराध) रेखा यादव करेंगी। एसआइटी में एक पुलिस उपाधीक्षक, एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आठ जनवरी को कराई गई लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इसमें आयोग के अधिकारी और उनकी पत्नी समेत 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हरिद्वार के कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›