Connect with us

उत्तराखण्ड

हाथी ने महिला को कुचलकर मारा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के हरनौल चेक पोस्ट के जंगल में हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार दिया। महिला की मौत की सूचना से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। पुलिस के मुताबिक सरोज देवी (55) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सरोज शनिवार सुबह को वन विभाग की हरनौल चेक पोस्ट के पास से जंगल में गई। जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया। सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ रमेश तनवार ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी है।

Select Language

Advertisement