Report by : CWN Desk
Published at :
जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में लोक निर्माण, सिंचाई, एनएच, एडीबी, एचपी के अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में विभागों द्वारा शहर में हो रहे विभिन्न विकास से सम्बन्धित निर्माण कार्यो की जानकारी जिलाधिकारी को दी। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ऐसे उन छोटे-छोटे कार्य जिनसे यातायात बाधित जलभराव, नहर कवरिंग, विद्युत पोल हटाने, सड़क मोडों का चौडीकरण के अलावा ऐसे अन्य कार्य जो लघु अवधि में पूर्ण किये जा सकते है। अधिकारी ऐसे कार्यो को चिन्हित करते हुए भलि-भाति होमवर्क करते हुए डीपीआर बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि जिन छोटे-छोटे कारणों से आम जनता को परेशानियों का समाना करना पड़ता है उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जा सके।
डीएम ने सम्बन्धित विभागों को विकास कार्यो के क्रियावन्यन हेतु आपस में समन्वय बनाते हुए कार्यो पर चर्चा परिचर्चा करते हुए विकास कार्यो को लघु समयबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने के निर्देश दिये है। उन्होंने नगर निगम हल्द्वानी को निर्देश दिये है कि शहर के सभी नालों की सफाई करते हुए प्रतिदिन कार्यो की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट, के अलावा जलसंस्थान, एडीबी, एचपी, विद्युत के अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›