Report by : CWN Desk
Published at :

सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियायें निराशाजनक

देहरादून। भाजपा ने देवभूमि स्वरूप बनाये रखने के लिए राज्य सरकार के द्वारा की जा रही कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस के वक्तव्यों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण को छोड़कर अपना रुख स्पष्ट करे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व सीएम समेत सभी नेता लव व लैंड जिहाद और राज्य की डेमोग्राफी बदलने वालों के खिलाफ जनता व सरकार की लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री भट्ट ने प्रदेश की अस्मिता, शांति और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े इस ज्वलंत मुद्दे पर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेताओं की लगातार सामने आने वाली प्रतिक्रियाओं को निराशाजनक बताया है । उन्होंने कहा, इस विषय पर सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों को सुनियोजित ढंग से इस साजिश में लगे लोगों का एकसुर में पुरजोर विरोध करना चाहिए । लेकिन समुदाय विशेष को प्रसन्न करने के लिए कांग्रेस व अन्य पार्टी के नेता इस मुद्दे पर गलतबयानी या भ्रमित करने वाले बयान देकर अपरोक्ष रूप में आरोपियों का समर्थन कर रहे हैं ।

श्री भट्ट ने कहा, स्पष्ट नजर आ रहा है कि इन तमाम मुद्दों को लेकर राज्य में विशेषकर पर्वर्त्तीय क्षेत्रों में बाहरी प्रदेशों से आये समुदाय विशेष के लोगों की संलिप्तता पायी गयी है । लेकिन इस कड़वी सच्चाई को स्वीकारने कर राज्यवासियों की भावनाओं के हक में एक भी शब्द ये लोग नही कह रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि मुंह फेरने से सच्चाई नही बदलने वाली है और अब समय है कि कांग्रेस समेत विपक्ष के तमाम नेताओं को सामने आकर लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध धर्मान्तरण समेत डेमोग्राफी और पहचान बदलने की साज़िश आदि मुद्दों पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए । उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, इन विषयों पर उन्हें गोलमोल जबाब देने के बजाय स्पष्ट जबाब देना चाहिए, ताकि जनता को मालूम हो कि वे प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक पहचान वाले देवभूमि स्वरूप को बनाये रखने के पक्ष में हैं अथवा नही हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›