Report by : कालू वर्मा
Published at :
orig 1 1740426699

हरिद्वार के सिडकुल में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़। वॉट्सऐप से होती थी डील। 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 पीड़िताएं मुक्त।

हरिद्वार। जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर अनैतिक कार्य चला रहे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल मुक्त कराया, जिनसे जबरन यह काम कराया जा रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन वेबसाइट्स और वॉट्सऐप के माध्यम से चलाया जा रहा था। आरोपी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर देते थे। वॉट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर 1500 रुपये से लेकर कम उम्र की लड़कियों के नाम पर 8000 रुपये तक की डील तय की जाती थी। गिरोह बाहर से महिलाओं को बुलाकर इस धंधे में धकेलता था।
AHTU प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई होते ही होटल परिसर में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक महिला और दो पुरुषों को रंगे हाथ धर दबोचा। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और मानव तस्करी के दृष्टिकोण से मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पीड़ितों को नौकरी के बहाने लाया गया था या किसी अन्य झांसे में फंसाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करते हुए बयान दर्ज किए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›