Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
विकास कार्य योजनाओं पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को आवश्यक निर्देश दिए

अल्मोड़ा- जनपद की सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों के लिए होने वाली वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के संबंध में आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वन भूमि हस्तांतरण में जो भी प्रक्रियाएं होनी हैं, उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कर लिया जाए। । साथ ही जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसयाई, जल निगम, जल संस्थान के अधिशाषी अभियंताओं तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त प्रक्रिया में दस्तावेजों के सही प्रारूप में ऑनलाइन करने, समेत अन्य सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए कार्यों की स्वीकृति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में जो भूमि वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त है, उसके नामांतरण हेतु अग्रिम कार्यवाही करनी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां संयुक्त निरीक्षण किया जाना है, वहां जल्द से जल्द संयुक्त निरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों में विवाद उत्पन्न हो रहें हैं, उन विवादों को निस्तारित करते हुए कार्य किया जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›