Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया महादान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा- जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से भी समय समय पर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम रक्तदान करेंगे तो रक्तकोष में रक्त रहेगा, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां पर रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर अस्पताल के विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा भी की।
इस दौरान सीएमओ डॉ आरसी पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पीके सिन्हा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement