Connect with us

हल्द्वानी

कल्याणम स्पेशल स्कूल, हल्द्वानी में दीवाली मेले का आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कल्याणम स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने दिवाली मेले में भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक का शानदार प्रदर्शन किया।


इस मौके पर बच्चों ने स्वयं सुंदर दिए सजाये और हस्त निर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाकर सभी का मन मोह लिया। स्थानीय लोगों ने बच्चों के स्टॉल से सामान खरीद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 700 खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेलों में देंगे दम


उप प्रधानाचार्य चांदनी कफलटीया ने कहा कि यह मेला बच्चों के हाथ में विश्वास और स्वालंबन को बढ़ावा देता है। विशिष्ट अतिथि सुरेश कपिल ने बच्चों के प्रयास को सराहा। बच्चों ने नृत्य, भजन और देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी, इस दौरान रागिनी गुप्ता परीक्षा बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर में नाले के चौड़ीकरण पर पार्षद प्रीति आर्या और हेमंत साहू का विरोध, लाल निशान पर जताया रोष

Select Language

Advertisement