Report by : Paras Bisht
Published at :
उत्तराखंड पेयजल निगम के महाप्रबंधक डीके बंसल ने निरीक्षण कर देखी पेयजल सप्लाई

उपभोक्ताएं से पेयजल आपूर्ति को लेकर फीड बैक लिया
हल्द्वानी।
उत्तराखंड पेयजल निगम के महाप्रबंधक डीके बंसल ने हल्द्वानी इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम कार्यालय में पहुंचकर पेयजल सप्लाई का निरीक्षण किया। जिसमें उपभोक्ताएं द्वारा बताया गया कि बगैर पानी के मोटर  तीन मंजिल तक पानी चढ रहा है।
लोगों ने कहा कि इससे बिजली बिल की बचत हो रही है। क्षेत्र में पानी की किल्लत की समस्या दूर हो गई है। इस अवसर पर सहायक अभियंता यतेंद्र सिंह रावत, अपर सहायक अभियंता महेश चंद्र सहित वार्ड 59 एवं वार्ड 60 के पार्षद रईस अहमद गुड्डू, मनोज मठपाल एवं स्टाफ व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›