Report by : CWN Desk
Published at :
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में 10 दिनों से डीएलएड प्रशिक्षुओं का धरना

4 मार्च को मंत्रीमंडल में प्राथमिक शिक्षक बनने की नियमावली पर मोहर लगाने के बाद भर्ती निकालने की मांग
देहरादून
। उत्तराखंड में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में संकट ज्यादा है। पर्वतीय जिलों में स्थाई शिक्षकों के 10946 पद खाली हैं। इसमें 6632 पद माध्यमिक और 4314 पद प्राथमिक के हैं।
10 दिनों से लगातार निदेशालय में दिन रात  धरना दे रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डी एल एड प्रशिक्षु नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को आचार संहिता से पहले निकालने की मांग कर रहे हैं।
शिक्षा मंत्री डॉक्टर धनसिंह रावत ने डी एल एड प्रशिक्षुओं को आचार संहिता से पहले प्राथमिक भर्ती का विज्ञापन निकालने का आश्वासन दिया है। मंत्री के आश्वासन पर भी डी एल एड प्रशिक्षु  ठंड और बारिश के बीच निदेशालय में प्राथमिक शिक्षक भर्ती आचार संहिता से पहले निकालने के लिए धरना दे रहे हैं। 4 मार्च को मंत्री मंडल में प्राथमिक शिक्षक बनने की नियमावली पर मोहर लगने के बाद डी एल एड प्रशिक्षुओं ने शीघ्र ही प्राथमिक भर्ती का विज्ञापन निकालने की मांग की हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›