Connect with us

नई दिल्ली

दरमोली में परचून दुकानदार अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉


मुक्तेश्वर पुलिस ने दुकान से बरामद किए 206 पव्वे देशी शराब

धानाचूली(नैनीताल)। जनपद में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने धानाचूली चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को परचून की दुकान में अवैध शराब का कारोबार करते गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटोरोला धमाका: मात्र ₹7299 में 12GB रैम वाला Motorola G05, फ्लिपकार्ट सेल में भारी छूट

बृहस्पतिवार मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दरमोली (मुक्तेश्वर) निवासी जगदीश चन्द्रा की परचून की दुकान से 04 पेटी के साथ 14 पव्वे मिलाकर 206 पव्वे देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया उक्त के विरूद्व थाना मुक्तेश्वर में धारा-60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। इस दौरान एसआई विजय कुमार चौकी प्रभारी धानाचूली, हैड कांस्टेबल त्रिलोक गोस्वामी, कांस्टेबल जीवन गोस्वामी, और बृजेश नयाल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान, राजौरी में गोलाबारी से अधिकारी सहित तीन की मौत, ड्रोन हमले नाकाम

Select Language

Advertisement