नई दिल्ली

बड़ी राहत : रसोई गैस सिलिंडर 100 रुपये सस्ता

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल साइट X पर दी जानकारी
नई दिल्ली।
महिला दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती कर दी है. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है. उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा- महिला दिवस के मौके पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है. इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा और हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा. यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ सुनिश्चित करेगा।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी