Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी तहसील में डीएम की अचानक रेड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, अरजी नवीस फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील में अचानक छापेमारी की। काम में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। पढ़ें पूरी खबर।

नैनीताल। जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। डीएम ललित मोहन रयाल ने गुरुवार दोपहर हल्द्वानी तहसील परिसर में अचानक छापेमारी की। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस रेड की भनक लगते ही परिसर में सक्रिय कई अरजी नवीस मौके से फरार हो गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के नजरात कक्ष की गहन जांच की। उन्होंने जनहित से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से पेंडिंग पाए गए। जनता के काम अटके देखकर डीएम रयाल ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
डीएम ललित मोहन रयाल ने कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए शासन की नीति की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सभी जनहित के कार्य तय समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता से होने चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आम जनता के काम में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। तहसील में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या का निर्धारित समय के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस औचक निरीक्षण के बाद से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप और हलचल का माहौल बना हुआ है।

Select Language

Advertisement